MP News : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, सतना कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को किया सस्पेंड

mp suspend

Satna District Food Officer suspend : सतना कलेक्टर ने जिले के खाद्य अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के.के. सिंह को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों को मिठाई बांटने के निर्देश का पालन नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों को मिष्ठान्न वितरण का निर्देश दिया गया था। लेकिन सरकारी समारोह में बच्चों को मिठाई नहीं दी गई। इस कृत्य को लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा स्वेच्छाचारिता व म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) के नियम 1965 के उपनियम (1) (2) (3) में प्रावधानित नियमों के प्रतिकूल होने से म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तरह दंडनीय माना गया है। इस लापरवाही के कारण कलेक्टर अनुराग वर्मा ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में शासकीय स्कूलों में बच्चों को सांची के पेड़े वितरित करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन बच्चों को किसी तरह की मिठाई नहीं दी गई। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के.के. सिंह को इस लापरवाही के लिए उत्तरदायी माना गया और इसे बड़ी चूक मानते हुए उन्हें सस्पेड कर दिया गया है। इसी के साथ उनपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करना भी प्रस्तावित किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews