सतना में मर्डर के आरोपियों पर सड़क के बीचोंबीच हमला, जेल में हुए विवाद का नतीजा

सतना में मर्डर के आरोपियों पर सड़क के बीचोंबीच हमला, जेल में हुए विवाद का नतीजा

Murder accused attacked in Satna : सतना सेंट्रल जेल से पैरोल पर बाहर आए मर्डर के चार आरोपियों व उनके परिजनों पर ट्रांसपोर्ट नगर की बीच भरी सड़क पर फिल्मी अंदाज में दो दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। इनके ऊपर लाठी, हॉकी और धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में सात लोग घायल हो गए और एक कार के साथ बुरी तरह तोड़फोड़ की गई। बाद में घायल कोलगावां थाने पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों के बीच हुए झगड़े के कारण ये हमला किया गया।

शुक्रवार दोपहर सतना के ट्रांसपोर्ट नगर में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब दो दर्जन युवकों ने लाठी डंडा हॉकी और धारदार हथियारों से खुलेआम बीच सड़क पर कुछ वाहनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और उसमें बैठे लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

मर्डर केस में सेंट्रल जेल में बंद अमरपाटन निवासी धर्मेंद्र पटेल, भगवानदीन पटेल, अजय पांडे और मैंहर निवासी भोला बढोलिया आज पैरोल पर बाहर निकले। वो अपने-अपने घर जा रहे थे और उनका कहना है कि इसी बीच जेल में बंद निक्की सरदार के भाई हनी सरदार और उसके साथियों ने उनपर हमला कर दिया। निक्की सरदार के साथ उनका जेल के अंदर कुछ विवाद हुआ था ये हमला उसी विवाद का नतीजा बताया जा रहा है। फिल्मी अंदाज में जेल से निकलते ही हुए हमले में 7 लोग घायल हो गए। इसके बाद सभी कोलगावां थाना पहुंचे और हमलावारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना संवेदनशील होने के कारण पुलिस के आला अफसर तुरंत मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

सतना से फारुख कुरैशी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”838998887″]

[dgv_vimeo_video id=”838999279″]

[dgv_vimeo_video id=”838999490″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews