किसानों ने सीएम नाथ से लगाई गुहार, कहा बचा लो सरकार हम नहीं हैं कर्जदार

किसानों ने सीएम नाथ से लगाई गुहार, कहा बचा लो सरकार हम नहीं हैं कर्जदार

पुष्पराज सिंह बघेल/सतना।शिवराज सरकार में हुए भ्रष्ट्राचार का खमियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जिन किसानों ने कर्ज का अवेदन तक नही दिया उन बेबस किसानों को ऋण वसूली की नोटिस जारी की गई है। नोटिस में ऋण न अदा करने पर खेत जमीन और घर कुर्क करने की धमकी दी गई है। ऐसे में सैकड़ो किसानों ने मुख्यमंत्री कामलनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सतना जिले के देवरी चोरहटा सेवा सहकारी समिति का है, जहां 1228 किसानों को नोटिस मिली है, उनमें से अधिकतर किसानों ने ऋण लिया ही नहीं। जालसाज समित प्रवंधक ने किसानों के नाम पर 48 करोड़ का गबन कर पिछले दो वर्षों से फरार है जिसकी पुलिस अब तक तलाश नही पाई, और इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है किसानों को कर्ज जमा करने की नोटिस पे नोटिस जारी की जा रही।किसानों का कहना है की जय किसान ऋण माफी योजना के तहत लाभ के लिए अवेदन किया था, लेकिन अब तक एक भी किसान को इस योजना का लाभ नही मिला है, बैंक प्रवंधक ने फार्म भराये और अब उन्ही को नोटिस देकर कर्ज अदा करने का दवाब बना रहे हैं। किसानों ने आज कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौंपा जिसके बाद कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा की जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews