महंगाई को लेकर NSUI का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

महंगाई को लेकर NSUI का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। एनएसयूआई (NSUI) द्वारा युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे, जहां पुलिस से उनकी झूमाझटकी भी हुई।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 25, 2021

महंगाई और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर यह प्रदर्शन रखा गया, जिसमें एनएसयूआई के बैनर तले कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेट्स तोड़ने का प्रयास किया और इस दौरान उनकी पुलिस से झूमाझटकी हुई। प्रदर्शन के दौरान सतना कलेक्टर को कांग्रेसी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा और महंगाई कम करने एवं पेट्रोल डीजल के दामों पर अंकुश कसने की मांग की है। साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार गंभीर नहीं हुई तो और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews