
Satna Accident News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां बुधवार की रात बाइक की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जिससे नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। उन्होंने सड़क पर पत्थर रख दिये और रास्ते पर आवागमन ठप कर दिया। स्टेट हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रोके जाने की खबर मिलने पर तहसीलदार नितिन झोड़ और मझगवां थाना प्रभारी हिरौंदी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी। जिसके बाद स्टेट हाईवे पर आवागमन शुरू हुआ।
सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे का मामला
दरअसल, मामला सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे का है, जहां मृतक राम विश्वास सतनामी रात के करीब साढ़े 8 बजे अपने घर से हिरौंदी बस स्टैंड स्थित दुकान में कुछ सामान लेने गया था। इस दौरान वह सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वहीं, मौका पाते ही बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन भी दिया गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

