
Satna News : सतना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां तीन बच्चियां उल्टी दस्त के प्रकोप में आ गई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है। जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, तीनों का इलाज जारी है। आइए विस्तार से जानें…
भट्ठन टोला का मामला
दरअसल, मामला मझगवां के भट्ठन टोला का है। बारिश का दौर शुरू होते ही लोगों के खासकर बच्चों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में दशरथ मवासी की रहने वाली तीन बच्ची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर भर्ती हुई। जिनका इलाज जारी है। फिलहाल, यह संकेत डायरिया के बताए जा रहे हैं। बता दें कि तीनों रागिनी मवासी (12), ऊषा मवासी (9) व सुधा मवासी (9 माह) एक ही परिवार की लड़कियां है। जिनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

