सतना से सामने आई अमानवीयता की तस्वीरें, गौ माता के शव को 500 मीटर तक घसीटता दिखा JCB चालक

सतना से सामने आई अमानवीयता की तस्वीरें, गौ माता के शव को 500 मीटर तक घसीटता दिखा JCB चालक

सतना, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के सतना (Satna) से पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर गौ माता के शव के साथ यह क्रूरता की गई है। गौ माता के शव को जेसीबी से बांध कर सड़क पर लगभग 500 मीटर तक घसीटा गया और खुले मैदान में जाकर फेंक दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पूरा मामला शहर के बाहरी क्षेत्र का है। यहां पर पेप्टेक सिटी टाउनशिप के सामने एक ढाबा है। ढाबे के पास एक गाय मर गई थी जिसे हटवाने के लिए ढाबा संचालक ने जेसीबी बुलवाई थी। जेसीबी के चालक ने गाय के पैरों को जेसीबी से बांधा और उसे घसीटते हुए 500 मीटर दूर स्थित मैदान तक ले गया। घटना की जानकारी सामने आने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया और जांच के लिए टीम भेजी।

Must Read- घर के पास खेल रहा था 10 साल का बच्चा, अचानक लगी गोली, पड़ोसी पर हत्या आरोप

जांच के लिए भेजी गई टीम ने जानकारी लेने के बाद ढाबा संचालक और जेसीबी चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी जब हिंदू संगठनों और गौ सेवकों को लगी तो उन्होंने भी इस पर अपनी नाराजगी जताई है। बजरंग दल ने इस घटना को शर्मसार और अमानवीय ठहराते हुए कहा है कि तरह की घटनाओं पर तुरंत ही सख्ती से रोक लगाई जाना चाहिए। सभी ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग भी की है।

यह पहली बार नहीं है जब सतना में पशु के साथ क्रूरता का मामला सामने आया हो। कुछ दिनों पहले यहां गौशाला में गाय को बंधक बनाने और ट्रैक्टर से घसीटने सहित डंडे मार कर उफनती नदी में धकेलने की घटना भी सामने आ चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews