सतना पुलिस को हाथ लगी सफलता, शातिर चोर को किया गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

सतना पुलिस को हाथ लगी सफलता, शातिर चोर को किया गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

Satna News : मध्यप्रदेश की सतना पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जबकि 2 की तलाश जारी है। फिलहाल, पुलिस एक आरोपी से पुछताछ करने में जुटी हुई है। बता दें पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ अज्ञात लोग चार पहिया वाहन को चोरी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने टीम तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

बोलेरो जब्त

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सिवनी जिले से चुराई गई बोलेरो सतना के बदमाशों के पास है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह का भंडाफोड किया और चोर के पास एक बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। साथ ही, एक आरोपी धर्मेंद्र सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो आरोपी ऋतुराज और सिराज पुलिस को देखते ही मौकास्थल से भागने में फरार है।

आरोपियों की तलाश जारी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी धमेंद्र से पुछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में बाकि आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केवल इतना ही नहीं, मामले में और भी कई अहम सुराग खुलकर सामने आने की संभावना है। बता दें सभी शातिर चोर चुराई हुई गाड़ी के नंबर प्लेट्स को बदलकर उसे अपने इस्तेमाल में लाया करते थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews