
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक कार में गांजे का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद मामले में तत्परता दिखाते हुए रीवा से आने वाली हर कार की तलाशी ली गई। इस दौरान एक कार से 5 किलो गांजा बरामद किया गया।

घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने 2 तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें थाने लाया गया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम योगेश दुबे और धीरेंद्र विश्वकर्मा है। जिनसे पुछताछ की जा रही है। फिलहाल, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई जारी है।
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

