MP-UP बॉर्डर पर वाहनों की जांच में जुटे पुलिसकर्मी पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मामले में थाना प्रभारी सस्पेंड

MP-UP बॉर्डर पर वाहनों की जांच में जुटे पुलिसकर्मी पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मामले में थाना प्रभारी सस्पेंड

सतना| पुष्पराज सिंह बघेल| यूपी-एमपी की सरहद (MP-UP Border) पर वाहनों की जांच कर रहे पुलिस पार्टी में से एक पुलिसकर्मी पर अवैध डीजल ला रहे ट्रैक्टर चालक ने ट्रेक्टर चढ़ा दिया| जिसके चलते पुलिसकर्मी प्रबल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने के मामले में पुलिस अधीक्षक (Satna SP) रियाज़ इक़बाल ने नयागांव (चित्रकूट) थाना प्रभारी को सस्पेंड (Suspend) कर दिया है।

दरअसल, बीते दिन रविवार को रोजाना की तरह मप्र-उप्र बॉर्डर पर वाहनों की सघन जाँच चल रही थी, तभी अचानक एक ट्रैक्टर जिसमे अवैध डीजल का परिवहन किया जा रहा था| आरक्षक ने जब रोका तो ट्रेक्टर चालक ने तेज रफ्तार से आरक्षक को रौंद डाला| घायल आरक्षक प्रबल को अनन फानन में चित्रकूट के जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन आरक्षक ने दम तोड़ दिया। इस घटना को नया थाना प्रभारी ने महज हादसा करार दे दिया जिस पर सतना एस पी ने मौके का मुआयना किया और नया गाँव थाना प्रभारी को घटना में लापरवाही बरतने और घटना की गलत जानकारी देने पर सस्पेंड कर दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews