Satna News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Satna News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Satna News : सतना जिले से बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। बता दें कि मृतका के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे। जिसकी हालत अचानक से बिगड़ गई। जिसके कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि महिला के इलाज के नाम पर अस्पताल प्रबंधन ने पैसे लिए और उसका समय पर इलाज नहीं किया।

स्टाफ ने दी मौत की जानकारी

पुलिस ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने उनसे 40 हजार रुपए जमा कराए। जिसके बाद महिला को ICU में भर्ती कर लिया और वहां किसी को भी जाने नहीं दिया गया। परिजनों के बार-बार आग्रह करने पर भी उन्हें महिला के पास नहीं जाने दिया गया। वहीं, मृतका रागिनी को रीवा मेडिकल कालेज ले जाने की बात कही गई तो स्टाफ ने उसकी मौत की जानकारी दी।

उचित कार्रवाई का आश्वासन

फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने शव लेने से इंकार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद सभी को शांत करवाया गया और मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews