
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मनौरा के जंगल में फांसी के फंदे पर झूलता एक शव मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
जानें पूरा मामला
दरअसल, मामला अमदरा थाना अंतर्गत मनौरा के जंगल का है, जहां रविवार को सड़क किनारे फांसी पर लटका एक शव बरामद किया गया है। पुलिस की तलाशी में शव के पास से मोबाइल फोन, कागजात और बाइक की चाभी मिली है। मृतक की पहचान संजीव कुमार चौबे उम्र 52 वर्ष करमैता थाना मढ़ो ताल जबलपुर का निवासी के रुप में हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर अमदरा पुलिस का कहना है कि, मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था जो कि बीते 6 अप्रैल को काम के सिलसिले में अपने घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही, मामला दर्ज कर बाकि की कार्रवाई में जुट गई है। इसलिए अभी यह सपष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर मर्डर ये पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

