Satna News: लोको पायलट की सूझबूझ से टला रेल हादसा, पढ़ें पूरी खबर

mp railway

Satna News : सतना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। दरअसल, बीती रात मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर उचेहरा के नजदीक अज्ञात चोरों ने 37 कंक्रीट स्लिपर अनलॉक कर 158 चाबियां निकाल ली। इस दौरान वहां से महाकौशल एक्सप्रेस गुजर रही थी तभी ट्रेन की एक बोगी टकराई। जिससे ड्राइवर अलर्ट हो गया। साथ ही, रेल की रफ्तार धीमी कर कंट्रोल रूम को तत्काल इसकी सूचना दी।

[dgv_vimeo_video id=”837891631″]

मामला दर्ज

सूचना पाते ही आरपीएफ के अधिकारी मौकास्थल पर पहुंचे, जहां से उन्होंने 158 चाबियों और कुछ औजार भी बरामद की। सतना उचेहरा स्टेशन के पास हुई इस घटना में मुंबई-हावड़ा रेल ट्रैक पर छेड़छाड़ की गई थी, जिसके कारण ट्रैक अनलॉक हो गया था। महाकौशल एक्सप्रेस भी उस समय उसी ट्रैक से गुजर रही थी उस वक्त ट्रेन की स्पीड लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, उचेहरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews