रेलवे ने सतना से होकर गुजरने वाली 7 पैसेंजर ट्रेनों को किया रद्द, इन ट्रेनों के बदले रूट

Railway train cancelled

Satna News : सतना स्टेशन से छत्तीसगढ़ के शहरों की रेल यात्रा करने वाले यात्रीगण को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, रेलवे ने सतना से होकर गुजरने वाली 7 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है और अन्य कुछ ट्रेनों के रुट भी परिवर्तित किए गए हैं। बता दें कि सतना और न्यू कटनी जंक्शन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते आगामी 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनों को रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। इसलिए जो भी यात्री इस डेट को सफर का प्रोग्राम बना रहे हों वो पहले कैंसिल ट्रेन और रेल के बदले हुए रूट की जानकारी ले लें, वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर नाम तारिख
18247 विलासपुर – रीवा एक्सप्रेस 20 सितंबर से 3 अक्टूबर
18248 रीवा – विलासपुर एक्सप्रेस 21 सितंबर से 4 अक्टूबर
11751 रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेस 20 सितंबर से 4 अक्टूबर
11752 चिरमिरी- रीवा एक्सप्रेस 21 सितंबर से 5 अक्टूबर
15159 छपरा – दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 29 सितंबर से 3 अक्टूबर
15160 दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 30 सितंबर से 4 अक्टूबर
18203 दुर्ग – कानपुर एक्सप्रेस 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर
18204 कानपुर – दुर्ग एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर
18202 नौतनवा – दुर्ग एक्सप्रेस 29 सितंबर से 1 अक्टूबर
18205 दुर्ग – नौतनवा एक्सप्रेस 28 सितंबर
18206 नौतनवा – दुर्ग एक्सप्रेस 30 सितंबर

इन ट्रेनों के बदले रूट

ट्रेन नंबर और नाम तारिख रूट
ट्रेन नंबर 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस एवं ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 29 सितंबर से 3 अक्टूबर कटनी, जबलपुर, कछपुरा
ट्रेन नंबर 17323 एवं 17324 हुबली-बनारस-हुबली एक्सप्रेस 22 सितंबर से 15 अक्टूबर वाराणसी के बजाए दीनदयाल उपाध्याय जक्शन
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews