राजगढ़ कलेक्टर को लेकर बोले पूर्व मंत्री, ‘नंबर बढ़ाने निकम्मे अफसर कर रहे ऐसा काम’

राजगढ़ कलेक्टर को लेकर बोले पूर्व मंत्री, ‘नंबर बढ़ाने निकम्मे अफसर कर रहे ऐसा काम’

सतना। पुष्पराज सिंह बघेल।

मध्य प्रदेश के सतना जिले में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के एंटी माफिया अभियान के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने सतना जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया। लेकिन उनके साथ भाजपा के मुट्ठी भर कार्यकर्ता ही इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान शुक्ला राज्य सरकार पर जमकर बरसे यही नहीं उन्होंने राजगढ़ मामले में भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ निकम्मे अधिकारी अपना नंबर बढ़ाने और बड़े जिलो की कमान मिलने की आस में इस तरह की हरकत कर रहे।

राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि किसान परेशान हैं, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, अपराध चरम पर है और सरकार तबादलों में मस्त हैं। माफिया के विरुद्ध कार्यवाही के नाम पर सांठ-गांठ कर माफियाओं को अभयदान दिया जा रहा है और एक साधारण व्यक्ति पर कार्यवाही की जा रही है।

किसान परेशान है कर्जमाफी के झूठ के चलते किसान ने लोन ले पा रहा है ना फसल बीमा ले पा रहा है और न ही खाद बीज प्राप्त कर पा रहा है। बात तो गौशाला खौलने की भी हुई थी पर खुल मधुशाला रही है कमलनाथ बताएं कि इन 14 माह में सरकार ने कितनी गौ शाला खोली, कितने किसानों को नीलगाय की समस्या से निजात दिलाई। कितने किसानों को गेंहू का 165 रुपये बोनस दिया गया ए कितने किसानों को सोयाबिन का भावन्तर दिया गया। शुक्ला ने कहा कि इस सरकार ने सत्ता प्राप्ति के लिए जितनी भी घोषणाएं की थी उनमे से एक भी पूरी नही कर पाई है और जो इसलिए समस्याओं ध्यान भटकाने के लिए कमलनाथ सरकार प्रदेश में माफिया अभियान के तहत कानून व्यवस्था बहाल करने का आडम्बर कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews