
Satna News : सतना में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्तेदार के आई युवती के साथ सड़क किनारे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही, किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, पीड़िता ने थाने पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 31 मई को पीड़िता सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान आधी रात को आरोपी पंकज वहां पहुंचा और उसे अपने साथ सोहावल- तिघरा बाइपास रोड पर ले गया। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, युवती वापस लौटकर अपने भाई को इस बात की जानकारी दी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

