लोकायुक्त का शिकंजा, पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

reew-lokayukt-caught-patwari-taken-bribe-in-satna-

सतना| मध्य प्रदेश के सतना में एक पटवारी लोकायुक्त की टीम के हत्थे चढ़ा है| पटवारी प्लाट के नामांतरण और ऋण पुस्तिका के एवज में रिश्वत की डिमांड कर रहा था| जिसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त को की थी| जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने पटवारी को रंगेहाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है| 

जानकारी के मुताबिक,  हल्का 83 कोलगवां जिला सतना के पटवारी सुरेश मिश्रा को गुरुवार को रीवा लोकायुक्त की टीम ने  2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार मिश्रा निवासी मैहर बायपास रोड ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उसके प्लाट के नामांतरण एवं ऋण पुस्तिका तैयार करने के एवज में पटवारी ने 3000 रुपए रिश्वत की मांग की थी| जिस पर पटवारी से 2500 रुपये की बात तय हुई| शिकायत की तस्दीक के बाद लोकायुक्त पुलिस रीवा टीम द्वारा पटवारी सुरेश मिश्रा को गुरुवार को रीवा लोकायुक्त की टीम ने  2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा| कार्यवाही लोकायुक्त निरीक्षक हितेंद्रनाथ शर्मा के नेतृत्व में की गई।`

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews