सतना और मैहर में सोयाबीन किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

किसानों को आधार कार्ड, खसरा नकल और बैंक पासबुक की जेरोक्स कॉपी पोर्टल पर अपलोड करनी है। जिसका वेरिफिकेशन 25 अक्टूबर तक किया जाएगा।
सतना और मैहर में सोयाबीन किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना और मैहर में किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सोयाबीन उपार्जन के लिए पंजीयन केंद्र बना दिए गए हैं, जहां 25 सितंबर से पंजीयन शुरू हो चुके हैं, जिसका 20 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। बता दें कि यह भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत खरीद वर्ष 2024 विपणन वर्ष 2024-25 में ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी निर्देश जारी किया गया है।

25 अक्टूबर तक होगा वेरिफिकेशन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सतना जिले में चार पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं तो वहीं मैहर में एक पंजीयन केंद्र बनाया गया है। यहां पर किसान खुद के मोबाइल से एमपी आनलाईन, कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र, साइबर कैफे के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, खसरा नकल और बैंक पासबुक की जेरोक्स कॉपी पोर्टल पर अपलोड करनी है। जिसका वेरिफिकेशन 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। बता दें कि सरकार द्वारा सोयाबीन के लिए न्यूनतम समर्थन राशि 4,892 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।

सतना पंजीयन केंद्र

  • तहसील नागौद में विपणन सहकारी समिति नागौद
  • तहसील उचेहरा अंतर्गत विपणन एवं प्रक्रिया समिति उचेहरा
  • तहसील रघुराजनगर अंतर्गत रामानुजम
  • विपणन सहकारी समिति रामपुर बघेलान

मैहर पंजीयन केंद्र

  • तहसील मैहर अंतर्गत मां शारदा विपणन सहकारी समिति मर्यादित मैहर
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews