
Satna Road Accident : सतना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक कार डिवाइडर से टकरा गई और 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान 1 की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र की घटना
दरअसल, घटना रीवा-सतना मार्ग पर रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुंदर लाल चौबे के रुप में की गई, जिसकी उम्र 50 साल बताई जा रही है जोकि सीधी जिले के रहने वाले हैं। वहीं, घायलों में कार चालक सरमन चौबे, दीपनारायण सिंह, गजमोहन सिंह शामिल है। फिलहाल, प्राथमिक उपचार के बाद इनकी स्थिति में थोड़ी सुधार आई है।
तिलक में होने जा रहे थे शामिल
बता दें कि सभी कार सवार लोग तिलक के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दरअसल, शादी सतना के गढ़िया टोला में होना है। इसी कड़ी में सभी अलग-अलग वाहनों से वहां जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

