Satna News: चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, सतना RPF ने स्टेशन पर उतारकर भेजा अस्पताल, पढ़ें पूरी खबर

Satna News: चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, सतना RPF ने स्टेशन पर उतारकर भेजा अस्पताल, पढ़ें पूरी खबर

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आरपीएफ ने मानवता की मिसाल पेश की है। बता दें रेल सुरक्षा बल के जवान ने चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से परेशान महिला यात्री की मदद की। जवान ने ट्रेन को अटैंड कर गर्भवती महिला को सतना स्टेशन पर उतार कर अस्पताल भेजा और उसकी देखभाल भी की। आइए जानते हैं पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर जा रही थी महिला

मामले को लेकर पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि 31 दिसंबर को ट्रेन नंबर 11061 से शबनम खातून जो कि कुहरयेली जिला वैशाली, बिहार की रहने वाली है यात्रा कर रही थीं। मुजफ्फरपुर जाने के लिए सवार हुई महिला गर्भवती के साथ उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। इस दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद परिजनों ने रेलवे प्रशासन को सूचना दे कर मदद मांगी। वहीं, मुख्यालय से इसकी जानकारी आरपीएफ पोस्ट सतना को दी गई और मदद के निर्देश दिए गए।

परिजनों ने दिया धन्यवाद

सूचना मिलते ही सतना आरपीएफ पोस्ट के आरक्षक जीएन सिंह ने पवन एक्सप्रेस ट्रेन अटैंड कर महिला को स्टेशन पर उतारा और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस काम के लिए अधिकारियों, परिजनों द्वारा खुब सराहना की गई। साथ ही, परिजनों ने आरपीएफ का धन्यवाद किया।

सीपीआरओ ने दी जानकारी

वहीं, सीपीआरओ ने बताया कि पश्चिम मध्य रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं सरंक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए तत्पर है। सेवा ही संकल्प की अपनी शपथ को आगे बढ़ाते हुए रेल सुरक्षा बल की तरफ से ऑपरेशन सेवा, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते, ऑपरेशन जीवन रक्षा, ऑपरेशन मातृशक्ति, ऑपरेशन अमानत, एवं ऑपरेशन उपलब्ध जैसे अभियानों का संचालन किया जा रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews