संस्कृत भाषा सनातन का मजबूत स्तंभ-उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

संस्कृत भाषा सनातन का मजबूत स्तंभ-उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

SATNA NEWS : संस्कृत भाषा सनातन का मजबूत स्तंभ रही है, प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार सनातन के मजबूत स्तंभ सस्कृत भाषा को और मजबूती देने का आज जो मुझे अवसर मिला मेरा सौभाग्य है, यह बयान प्रदेश के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सतना के चित्रकूट में दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”894989062″]

लिया आशीर्वाद 

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला वैदिक एवं संस्कृत विद्यालय का लोकार्पण करने पत्नी सहित चित्रकूट आये थे, आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अपने गृह नगर जाने की बजाय राजेन्द्र शुक्ला पहले मैहर वाली माता के दरबार मे माथा टेका, विशेष तौर पर किए हवन में आहुति दी पूजन के बाद, सतना होते हुये धर्म नगरी चित्रकूट पहुंचे है, जानकारी के मुताबिक गुरु बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया, संस्कृत विद्यालय का लोकार्पण करने के बाद पत्नी सहित डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला कार के काफिले के साथ अपने गृह नगर रीवा रवाना हो गए है।

सतना से मो. फ़ारूक़ की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews