Hindi News

लोहड़ी के रंग में सराबोर नजर आया सतना शहर, ढोल और पंजाबी लोक गीतों पर थिरके लोग

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
लोहड़ी के दिन लोग अलाव जलाकर उसके चारों ओर इकट्ठा होते हैं। अलाव में तिल, गुड़, गजक, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित की जाती है। जिसका उत्साह सतना जिले में भी देखने को मिला है।
लोहड़ी के रंग में सराबोर नजर आया सतना शहर, ढोल और पंजाबी लोक गीतों पर थिरके लोग

Satna Lohri Celebration : आज पूरे देश भर में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज से खरमास खत्म हो चुका है और अब मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाएगा। इस त्यौहार को बहुत सारे नामों से जाना जाता है। इनमें लोहड़ी का नाम भी शामिल है, जो कि खासकर उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे सर्दी की समाप्ति और फसल कटाई के बाद ईश्वर को धन्यवाद देने के लिए मनाते हैं। यह पर्व समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

इस दिन लोग अलाव जलाकर उसके चारों ओर एकत्रित होते हैं, जिसमें तिल, गुड़, गजक, मूंगफली, आदि अर्पित किया जाता है और अग्नि देव को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया जाता है।

लोगों में दिखा उत्साह

इसका उत्साह सतना में भी देखने को मिला, जहां पारंपरिक तौर पर जश्न मनाया गया। पंजाबी लोकगीतों ने लोगों के बीच उत्साह को बढ़ाया। बता दें कि लोहड़ी का त्यौहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इसी कड़ी में सतना वासियों ने भी धूमधाम से लोहड़ी का त्यौहार मनाया। पारंपरिक ढोल की थाप पर गिद्दा और भांगड़ा करते हुए नजर आए, जिसका बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी ने जमकर आनंद उठाया। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों में अलग ही जोश देखने को मिला। सभी लोग अलाव के चारों ओर लोहड़ी गीत गाते हुए नजर आए, तो वहीं एक-दूसरे को मिठाई, मूंगफली, रेवड़ी खिलाकर शुभकामनाएं दी।

दिखी पंजाबी संस्कृति की झलक

लोहड़ी के दिन मक्के की रोटी और सरसों का साग खाना अच्छा माना जाता है। यह स्वादिष्ट पकवानों में से एक है। पूरा शहर लोहड़ी के रंग में डूबा हुआ नजर आया। हर गली मोहल्ले में पंजाबी संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews