51 मामलों में 2 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार, सतना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

सतना पुलिस ने 52 आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपी को 2 साल बाद गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Satna

सतना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोलगांव थाना क्षेत्र की बाबूपुर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या सहित 51 अपराधों में 2 साल से फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस बदमाश का नाम बाल गोविंद चौधरी है जो अलग-अलग गंभीर अपराध कर चुका है और 2 साल से पुलिस को इसकी तलाश थी।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बारीखुर्द निवासी इस आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

फरार चल रहे आरोपी के संबंध में सोमवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी। इस दौरान पुलिस ने तुरंत ही टीम बनाकर घेराबंदी की। ये आरोपी एक मोडिफाइड बोलेरो में सवार होकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

नशे में था आरोपी

जब पुलिस ने बाल गोविंद को पकड़ा तब वो पूरी तरह से नशे की हालत में था। उसे पकड़ कर मेडिकल परीक्षण करवाया गया। जांच में यह सामने आया कि उसने शराब पी रखी है। ऐसे में उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद इसे कोर्ट ले जाया गया, जहां से पुलिस उसे जेल ले गई।

जमानत पर था बाहर

इस बदमाश के संबंध में सामने आई जानकारी के मुताबिक वो अपने ऊपर चल रहे सभी मामलों में जमानत पर बाहर था। इस दौरान एक केस के संबंध में कोर्ट में रखी गई पेशी के दौरान वो नहीं पहुंचा। इस वजह से न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था। वारंट जारी होने के बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन वो पुलिस की पकड़ से बाहर था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews