BJP विधायक ने किसे बताया “रावण और किसकी कैद में है धीरेन्द्र शास्त्री”

BJP विधायक ने किसे बताया “रावण और किसकी कैद में है धीरेन्द्र शास्त्री”

Satna-Statement of MLA Narayan Tripathi : अपने बयानों और करतूतों की वजह से सरकार के लिए सिरदर्द बने सतना जिले के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक पर फिर सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है। मैहर में 3 मई से 7 मई तक होने वाली बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा स्थगित होने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है।

दिया यह बयान 

उन्होंने कहा कि बागेश्वर महाराज लोगो के लिए आस्था का विषय है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। भले अभी उनकी कथा स्थगित हो गई मगर अब उनकी कथा, जनवरी माह में होगी, नारायण त्रिपाठी ने परोक्ष रूप से कथा स्थगित होने पर सरकार पर निशाना साधा कहा-कुछ लोग धर्म के ठेकेदार बन गए हैं जैसे रावण देवी देवताओं को कैद कर रखता था उसी तरह यहां हो रहा है। इनका भी रावण जैसा हाल होगा। नारायण त्रिपाठी अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। और विंध्य जनता पार्टी का गठन कर विंध्य की सभी तीस सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होकर सरकार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। सोमवार को सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी में चल रही ग्राम रोजगार सहायक और सहायक सचिव की अनिश्चितकालीन हड़ताल में मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी पहुंचे थे।

[dgv_vimeo_video id=”818374947″]

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews