Satna News : ABVP कार्यकर्ताओं ने काॅलेज के गेट पर प्रदर्शन कर की तालाबंदी, पुलिस से हुई झूमाझटकी

Satna News : ABVP कार्यकर्ताओं ने काॅलेज के गेट पर प्रदर्शन कर की तालाबंदी, पुलिस से हुई झूमाझटकी

Satna ABVP Workers Protested News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज सतना के शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय में गेट पर प्रदर्शन कर तालाबंदी की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। घंटों तक चले इस प्रदर्शन के बाद मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झंडे हाथों में थामे पहुंची छात्राओं ने इंदिरा कन्या महाविद्यालय के गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। उनके साथ परिषद में अन्य पदाधिकारी- कार्यकर्ता भी थे। नाराज छात्राएं नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गईं और उन्होंने कॉलेज के अंदर जाने का रास्ता रोक दिया। खबर मिलने पर सिटी कोतवाली टीआई भूपेंद्र मणि पांडेय फोर्स के साथ कॉलेज पहुंच गए। इस बीच परिषद के अन्य कार्यकर्ता कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की कोशिश में आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो नोक झोंक और धक्का मुक्की शुरू हो गई।

ABVP कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी

ABVP कार्यकर्ताओं ने बताया कि परीक्षा परिणाम सुधरवाने व परीक्षा शुल्क कम करने की मांग को लेकर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। महाविद्यालय में लम्बे समय से परीक्षा परिणाम की त्रुटियां सुधरवाने व परीक्षा शुल्क कम करने की मांग करने, प्राध्यापकों का छात्रों के प्रति व्यवहार सुधरवाने, नियमित कक्षाएं संचालित करने, प्राध्यापकों का तय समय पर कालेज आने जाने व छात्राओं को समय पर सूचना प्रदान करने की मांग की जा रही है, लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा था जिससे छात्राओं में आक्रोश व्याप्त था। आज तालाबंदी कर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंपा और सात दिवस में निराकरण करने की मांग की यदि सात दिन में निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं आंदोलन में पुलिस प्रशासन द्वारा बहनों के साथ हुई मारपीट व दुर्व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है, हम पुलिस कर्मियों के तत्काल निलंबन की मांग करते है।

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”816275053″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews