Satna News : खुलेआम शराब बेच रहा था जिला बदर का आरोपित, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/ 2 के अलावा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Satna News : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं शातिर अपराधियों को जिला मजिस्ट्रेट ने जिलाबदर कर न केवल सतना बल्कि आसपास के जिलों की भी सीमा में भी प्रवेश करना प्रतिबंधित किया था। मगर अपराधी जिला तो छोड़ो वह शहर भी छोड़ कर नहीं गया। वह जिले में ही रहकर अवैध शराब का धंधा चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसे जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने आदतन अपराधी बबली उर्फ शिवेंद्र सिंह पिता स्व मंगलेश्वर सिंह निवासी अहरी टोला सतना को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6 कार्टूनों में भरी 300 पाव यानी 54 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पिछले दिनों ही जिला मजिस्ट्रेट सतना ने उसे जिला बदर कर दिया था। जिसे जिले और आसपास लगी चतुर्दिक सीमा में उसका प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन वह सतना शहर में ही घूमता रहा।

सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जेपी रोड बगहा में दो लोग अवैध शराब के साथ मौजूद है। पुलिस की टीम ने जब रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की तो वहां अवैध शराब के साथ बबली उर्फ शिवेंद्र मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि शिवेंद्र के खिलाफ जिला बदर का आदेश भी पारित हुआ था। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/ 2 के अलावा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews