
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ शहर की विराट नगर कॉलोनी से दिनदहाड़े एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अकाउंटेंट का पिस्टल की नोक पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, विराट नगर कॉलोनी में स्थित हाजी बाबा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी सुरेश पिसाच का हथियार बंद लोगों ने बुधवार की दोपहर अपहरण कर लिया। हाजी बाबा कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुरेश अकाउंटेंट है। बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर उसे कब्जे में किया, फिर फोर-व्हीलर में बैठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
[dgv_vimeo_video id=”840529505″]
[dgv_vimeo_video id=”840529910″]
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि लगभग डेढ़ दर्जन लोग दोपहर में ऑफिस पहुंचे थे। उनके पास 2 गाड़ियां थी। 2 युवक अंदर सुरेश के पास बात करने गए थे। बातचीत के दौरान ही उन्होंने पिस्टल तान दी। अन्य लोगों ने उस वक्त ऑफिस में रहे ड्राइवर समेत 3 कर्मचारियों के मोबाइल छीन कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया और सुरेश को पिस्टल की नोक पर कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान बदमाशों ने किसी के साथ मारपीट नहीं की। पूछताछ के दौरान रीवा की किसी सोनी कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम भी सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग उससे जुड़े हो सकते हैं। यह मामला व्यापारिक प्रतिद्वंदिता का हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल इस संवेदनशील मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, बंधक बनाया गया कर्मचारी पूरी घटना को बता रहा है।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”840530767″]
[dgv_vimeo_video id=”840531261″]
