Satna News : लापता मजदूर का शव नाले में मिला, जाँच में जुटी पुलिस

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव तीन दिन बाद शुक्रवार को नाली में पड़ा मिला। दरअसल, नाली के पास से तेज बदबू आ रही थी इसपर लोगों को लगा कि कुत्ता मर गया है। नाली पर ढके पत्थर को हटाकर देखा तो शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह है पूरी घटना

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के कोलगवां थाना अंतर्गत नई बस्ती के विश्वकर्मा मोहल्ले में नाली में पड़ा एक मजदूर का शव पड़ा पाया गया। मृतक की शिनाख्त प्रहलाद साकेत पिता बच्चा साकेत 40 वर्ष निवासी अंबेडकर चौक वार्ड 15 नई बस्ती के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मृतक बिरला रोड में सरदार जी की दुकान में तिरपाल सिलने का काम करता था जबकि उसकी पत्नी श्यामा साकेत कृषि उपज मंडी में मजदूरी करती है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक प्रहलाद 26 जून को घर से दुकान जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन फिर लौट कर घर नहीं आया। तीन दिन चली तलाश और प्रतीक्षा के बाद गुरुवार को उसकी गुमशुदगी कोलगवां थाना में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद आज नाले में शव मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”841256021″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews