Satna News : महंगाई और बेरोजगारी को लेकर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

Satna News : महंगाई और बेरोजगारी को लेकर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

सतना ,पुष्पराज सिंह बघेल। सतना (Satna) में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं (NSUI workers) द्वारा नई शिक्षा नीति, बिजली समस्या, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जंगी प्रदर्शन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव किया साथ ही जमकर नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें…राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होंगे संजय सक्सेना, शिक्षा के साथ समाजिक क्षेत्र में कर रहे उत्कृष्ठ कार्य

पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जंगी प्रदर्शन के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। वहीं इसी बीच एनएसयूआई के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर जाने के लिए अड़ गए। जिस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा झटकी की हुई । इस बीच पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए हल्का बल भी उपयोग किया।हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को परिसर के अंदर दाखिल नहीं होने दिया।

इधर, पुलिस से झड़प के बाद एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर बाहर ही जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उक्त विज्ञापन में बिजली समस्या, डीजल पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम, गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दाम, प्रदेश में हो रही महंगाई और नई शिक्षा नीति का उल्लेख किया गया। साथ ही आमजन की बड़ी समस्या बताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews