Satna News : दिनदहाड़े गोली मारकर 22 लाख की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े MD ड्रग तस्कर, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

Satna Crime News : सतना में होली के एक दिन पूर्व 6 मार्च को दिन दहाड़े बीच चौराहे में गोली मारकर 22 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 8 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

यह है मामला

पुलिस ने मंगलवार की शाम पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 मार्च की दोपहर दिन दहाड़े सबसे सुरक्षित जगहों में से एक सर्किट हाउस के पास बड़ी बारदात हुई थी, बाइक सवार बदमाशों ने सेंट्रल बैंक के गेट के सामने शराब ठेकेदार भाटिया ग्रुप के मुनीम संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे। बैग में 22 लाख का कैश था जो शराब कंपनी का कैशियर संजय सिंह लेकर बैंक में जमा करने पहुंचे थे। जैसे ही कैश वैन बैंक के सामने पहुंची और कैशियर बैग लेकर वाहन से उतरा तभी दो बाइकों से आये लुटेरों ने सर पर गोली दाग दी। गोली सर में लगी और कैशियर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी लुटेरों ने मुनीम को गोली मारी। और बैग लेकर कई राउंड हवाई फायर करते हुए भाग निकले थे। दो दिन बाद पुलिस ने लूट में प्रयुक्त दोनो बाइक लावारिश हालात में बरामद की थी। दोनो बाइक चोरी की थी जो अबेर और अमरपाटन से लूटी गई थी। सतना पुलिस ने लुटेरों पर तीस हजार का इनाम घोषित किया था और बीस अलग अलग टीम बनाई गई थी।

[dgv_vimeo_video id=”807993743″]

फरार आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकाण्ड और लूट के मामले में मनीष सिंह बरगाही निवासी सोनवर्षा, गौरव सिंह बरगाही निवासी रैगांव और दीपनारायण पांडेय निवासी सोहास को गिरफ्तार किया है। तीनों सतना के रहने वाले है जबकि इस मामले में आठ आरोपी फरार है। पुलिस के मुताविक इस बारदात में राहुल जैसवाल सिंधी कैम्प दीपक पटेल रामपुर बाघेलान सतना और ,सुभाष यादव, शिवम सरोज आनंद सागर यादव नीलेश यादव अभिषेक निसाद ,और जिलेदार उर्फ जे डी यादव जौनपुर उत्तरप्रदेश फरार है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जौनपुर पुलिस की मदद से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”807994046″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews