सतना विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के भूमि पूजन का आमंत्रण न मिलने पर नाराज हुए महापौर ताम्रकार, कहा- दिल्ली तक करूंगा शिकायत 

महापौर ने कहा, "मुझे समारोह में बुलाया नही गया। यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। मंत्रियों के साथ मेरा नाम भी भूमि पूजा समारोह के कार्ड में छपना चाहिए था।
satna news

Satna News: सतना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की शुरुआत हो चुकी है। स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद गणेश सिंह और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा मौजूद रहे हैं। लेकिन अब कार्यक्रम को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो चुका है। कार्ड में नाम न छपने और आमंत्रण न मिलने पर भाजपा के नगर निगम महापौर योगेश ताम्रकार नाराज हैं।

दरअसल, सतना रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के कार्ड  में भाजपा सांसद और कांग्रेस विधायक का नाम तो छपा था। हालांकि  नियमों  के तहत स्थानीय राज्यमंत्री और महापौर का नाम भी होना चाहिए था जो गायब था। इसे देखते हुए मेयर ने इस बाबत रेलवे और पार्टी फोरम में लिखित शिकायत करने की बात कही है। महापौर ने कहा, “मुझे समारोह में बुलाया नही गया। यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। मंत्रियों के साथ मेरा नाम भी भूमि पूजा समारोह के कार्ड में छपना चाहिए था। ससम्मान बुलाना चाहिए था।”

मेरा अपमान हुआ, शिकायत दिल्ली तक करूंगा- महापौर ने कहा (Satna Mayor Yogesh Tamrakar)

महापौर ताम्रकार ने कार्यकम के लिए अमंत्रण न मिलने पर कहा, “मेरा अपमान हुआ है। इसकी शिकायत दिल्ली तक करूंगा, मैं स्वाभिमानी व्यक्ति हूं, बिना बुलाए कैसे चला जाता, और जाना भी नही चाहिए। मैं पता लगा रहा हूं यह राजनीति किसके दिमाग की उपज है, इतनी छोटी सोच नहीं होनी चाहिए।” खुलासा करते हुए मेयर ने कहा कि, “6 महीने पहले केंद्रीय रेल मंत्री ने इस प्रोजेक्ट का वर्चुअली भूमि पूजन कर दिया था। अब इस कार्यक्रम का कोई औचित्य नहीं था। गांव की पंचायत से लेकर राष्ट्रपति पद तक भाजपा का कब्जा है।  ऐसे में रेलवे के आमंत्रण कार्ड पर कांग्रेस विधायक का नाम तो छपा लेकिन भाजपा के महापौर और जिले की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का नाम गायब होने से रेलवे का यह कार्यक्रम नई सियासी अखाड़े के तौर पर देखा जा रहा है। रेलवे के अफसर इस सियासी अखाड़े पर कुछ भी बोलने को बोलने को तैयार नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”1007248285″]

[dgv_vimeo_video id=”1007248372”]

व्यंकटेश मंदिर के थीम पर आधारित होगा स्टेशन (Satna World Class Railway Station)

बता दें कि सतना में विश्वस्तरीय स्टेशन का निर्माण 265 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसे व्यंकटेश मंदिर का लुक दिया जाएगा। यहाँ यात्रियों के सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा। मिनी सिनेमा हॉल, 3 स्टार होटल, 1 हजार गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स इत्यादि सुविधाएं स्टेशन पर उपलब्ध होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews