Satna News : युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

mp news

Satna Crime News : मध्य प्रदेश के सतना जिले के टिकुरिया टोला में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। कोलगवां थाना क्षेत्र की जवान सिंह कॉलोनी में वारदात के बाद सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक और उसके तीन अन्य साथी चोरी की नियत से टिकुरिया टोला में निर्माणाधीन मकान में घुसे थे। तभी वहां भवनों की रखवाली करने वाले चौकीदारों ने हमला कर दिया। तीन अन्य साथी भाग निकले जबकि मोहम्मद हाफिज, उर्फ मोगली फंस गया। और उसकी पिटाई इतनी हुई कि उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह है पूरी घटना

बता दें कि सतना के जवान सिंह कालोनी निवासी मुहम्मद सादाब उर्फ मोगली शातिर चोर था। शहर के कई थानों में मामला दर्ज था। मंगलवार भोर में सादाब और उसके तीन साथी टिकुरिया टोला में बन रहे नवीन निजी भवनों में चोरी की नियत से घुसे। चोरों की आहट पाकर घरों की रखबाली करने वाले चौकीदार ने शोर मचाया। आसपास के आधा दर्जन चौकीदार ने चोरों को खदेड़ लिया।

वहीं मोगली के तीन अन्य साथी भाग निकले मगर मोगली चौकीदारो के कब्जे में आ गया। चौकीदारों ने सब्बल फाबड़े से इतना पीटा की मोगली की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोलगंवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने कुछ संदेहियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस की माने तो चौकीदारों की पिटाई से युवक की मौत हुई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”800942544″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews