Satna News : कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले की पुष्पराज कॉलोनी में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संतोष कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस को संतोष के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसे जाँच के लिए भेज दिया है। हालांकि प्राथमिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुष्पराज कॉलोनी में एक युवक का शव फाँसी के फंदे पर घर के कमरे में झूलता मिला। मृतक संतोष कुशवाहा मोतीराम आश्रम के सामने पत्नी और एक आठ साल के बेटे के साथ रहता था और आज उसी घर मे फांसी पर लटक गया। घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस को एक सोसाइट नोट भी मिला जिसमे मृतक सन्तोष ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने रिश्ते के मामा से चार लाख का कर्ज ले रखा था और,कर्ज चुका नहीं पा रहा था।

मृतक कामदगिरी ट्रेडर्स के नाम से कोलंगवा थाने के सामने दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि मृतक के दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे होने के कारण मौत को संदिग्ध मानते हुए टी आई कोतवाली द्वारा एफएसएल टीम को मौके में बुलाकर जांच कराई और शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”835776101″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews