सतना-पन्ना रेलवे ट्रैक पर ट्रायल सफल, सीआरएस ने किया निरीक्षण

सेंट्रल सर्कल के कमिश्नर रेल सेफ्टी मनोज अरोरो की मौजूदगी में निरीक्षण किया गया जो कि करीब 9 घंटे तक चला। इस दौरान सतना से बरेठिया के बीच स्पेशल ट्रेन का ट्रायल किया गया।
Satna News

Satna Panna Railway Track : मध्य प्रदेश के सतना और पन्ना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब भारतीय रेलवे ने यात्रियों को नई सौगात देने वाली है। दरअसल, ललितपुर-सिंगरौली रेल प्रोजेक्ट के तहत चल रहे सतना-पन्ना रेलवे ट्रैक पर ट्रायल शुरू कर दिया गया है, जिससे यह प्रोजेक्ट जल्दी पूरी होने की उम्मीद जताई गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल सर्कल के कमिश्नर रेल सेफ्टी मनोज अरोरो की मौजूदगी में निरीक्षण किया गया जो कि करीब 9 घंटे तक चला। इस दौरान सतना से बरेठिया के बीच स्पेशल ट्रेन का ट्रायल किया गया। जिसकी स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई।

CRS ने किया निरीक्षण

बता दें कि सीआरएस ने पूजा-अर्चना करते हुए नारियल फोड़ा। इसके बाद मुख्त्यारगंज रेलवे गेट के पास से निरीक्षण शुरू किया जो कि पन्ना लाइन को मेन लाइन से जोड़ती है। इस दौरान उन्होंने सभी जायंट्स और गैप को चेक किए। फिर ट्रॉली पर सवार होकर क्रॉसिंग पॉइंट, ट्रैक, केज, कर्व लाइन और बाईपास पॉइंट्स को चेक किया।

आई करोड़ों की लागत

फिलहाल, इस रेलवे ट्रैक पर बिजली की व्यवस्था नहीं की गई है। इसलिए ट्रायल डीजल इंजन लगाकर किया गया। जब यहां पर विद्युतीकरण हो जाएगा, तब इलेक्ट्रिक इंजन चलाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां से नागौर तक 3 महीने के अंदर काम पूरा हो जाएगा जो कि 11 किलोमीटर लंबा ट्रैक है। इस प्रोजेक्ट में करीब 4:30 सौ करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं। जिसमें 5 बड़े और 11 छोटे ब्रिजों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, 5 अंडर पास बनाए गए हैं। जिनमें सबसे बड़ा ब्रिज सतना नदी पर बनाया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews