सतना पुलिस ने बाइक सवार लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

पुलिस ने बाइक सवार लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया है। जिन्होंने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
Police Arrest Crime

Satna News : मध्य प्रदेश की सतना जिले में लगातार अपराधी घटना बढ़ती ही जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आए दिन यहां चोरी, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद, गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वह दिन दहाड़े पुलिस, प्रशासन को चुनौती भी दे रहे हैं। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है।

दरअसल, मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने बाइक सवार लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया है। जिन्होंने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिनके पास से कटा कारतुस, 2 बाइक और लगभग ₹40000 बरामद हुए हैं। फिलहाल, उन पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

3 गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश चलती बाइक से राहगिरों को टक्कर मारते थे। इसके बाद कट्टा दिखाकर उनसे लूटपाट किया करते थे। जिसका खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 12 बोर कट्टा जब्त हुआ है। जिन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कड़ाई से पूछताछ भी की जा रही है।

पूछताछ जारी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय रवि निवासी रेहुटा, 25वर्षीय राहुल पाल गोरिया थाना क्षेत्र और रेवांस गौतम निवासी बहरिया थाना गहिरा जिला रीवा के रूप में की गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews