
Satna News : मध्यप्रदेश की सतना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने निजी फर्म के मुनीमों से ठगी करने वाले गिरोह के 5 मेंमबर्स को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 2 लाख 60 हजार कैश, कार, पिस्टल, कारतूस समेत धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। ये ठग गुजरात में पालघर क्षेत्र के है जो कि देश भर में घूम-घूम कर ठगी और डकैती जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
ऐसे करते थे ठगी
दरअसल, पिछले दिनों कोलगवां थाना इलाके में दो निजी फर्म के मुनीमों से ठगी करने का मामला सामने आया था। ठगों ने रकम डबल करने का झांसा देकर मुनीमों से 2 लाख 60 हजार रुपयों की ठगी की थी। आरोपियों ने गुरुवार को एक बैंक के सामने दो मुनीमों को अपने झांसे में लिया और बड़े-छोटे नोटों की जरूरत बताकर बैंक में जमा करने का हवाला देकर ठगी की थी। नोट के गड्डी के बदले कागजो की गड्डी निकली। जिसके बाद फरियादी द्वारा इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई।
[dgv_vimeo_video id=”818040050″]
पुछताछ जारी
वहीं, मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर 5 ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चन्द्रकान्त रत्नागिरी, इस्माइल बसई, सतनाम राउत, जिया चौहान बलसाढ़ और अतीत को गिरफ्तार किया है जो कि सूरत के निवासी बताए जा रहे हैं। जिनका मुख्य आरोपी भी सुरत का ही बताया जा रहा है। फिलहाल, सभी से पुछताछ जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”818039887″]
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

