सतना में निगरानी शुदा बदमाश की कुल्हाड़ी से हुई हत्या, कुछ ही घंटे में पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी

भोपाल-दिनदहाड़े लोगों के घरों में चोरी करने वाली गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग, लाखों के आभूषण बरामद

Satna News : सतना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुछताछ की जा रही है। बता दें कि पुलिस सफेद गमछे के जरिए आरोपी तक पहुंची। फिलहाल, उससे पुछताछ की जा रही है। आइए विस्तार से जानें…

ग्राम सोहावल का मामला

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सोहावल का है। जब निगरानी शुदा बदमाश बाबूलाल केवट की आदतों से परेशान होकर राजेंद्र मल्लाह की हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को एक नदी के पास छुपा दिया। वहीं, पुलिस की जांच-पड़ताल में घटना को अंजाम देने वाली कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद हुए। जिसके जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी रुपेंद्र राजपूत ने बताया कि आरोपी ने अपने जुर्म कबूल कर लिए है। साथ ही, उसने बताया है कि मृतक आए दिन शराब के नशे में झगड़ा किया करता था। जिससे परेशान होकर उसने बाबूलाल की हत्या कर दी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews