
Satna Crime News : सतना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे कड़ाई से पुछताछ की जा रही है। जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 तथा पॉक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आइए विस्तार से जानें यहां…
22 जुलाई का मामला
दरअसल, मामला 22 जुलाई की शाम का है। जब नाले के पास बकरी चराने गई नाबालिग को आरोपी ने अपने पास बुलाया। जिसके बाद मोबाइल दिखाने से बहाने से अपने पास बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। इस दौरान बुजुर्ग पड़ोसी वहां आ गया, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों को दी जानकारी
वहीं, पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दी। फिर सिंहपुर थाना की पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, न्यायालय में पेश कर उपजेल नागौद भेज दिया गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

