
Satna News : मध्य प्रदेश का सतना आए-दिन किसी-न-किसी मुद्दे को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही जिले से एक खबर सामने आई है, जहां दुष्कर्म के मामले में पिछले दिन पकड़े जा चुके प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसने जेल से छूटने के बाद उस महिला को धर्मांतरण का शिकार बनाने की कोशिश की, जिसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद मामला पेचीदा हो गया और एक बार फिर थाने पहुंचा। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बार फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार आरोपी के खिलाफ महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए धमकाने और दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।
पहले भी जा चुका है जेल
बता दें कि पुलिस ने आरोपी की पहचान मजीद खान के रूप में की है जो कि टिकुलिया टोला का रहने वाला है। दरअसल, जिस महिला को माजिद ने धर्म परिवर्तन करने के लिए धमकाया था, वह पहले भी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुकी है। जिसे दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया था। करीब 1 हफ्ते बाद वह जमानत पर बाहर आ गया। जेल से निकलने के बाद फिर इस महिला के साथ पर दवाब बनाने लगा, जिससे परेशान होकर महिला थाने पहुंची और फिर से रिपोर्ट दर्ज करवाई।
जानें पूरा मामला
केवल इतना ही नहीं, महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि बीते 9 नवंबर को हनुमान मंदिर जाते वक्त मजीद ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। साथ ही उससे कहा कि मेरे साथ आओ, हमारा धर्म अपना कर कलमा पढ़ो। मैं तुम्हें विराट नगर में रखूंगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचा लिया। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

