
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से इस वक्त की एक खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने सपा सेंटर में छापेमार कार्रवाई की, लेकिन अंदर मौजूद लोग पुलिस की आहट सुनते ही मौके से फरार हो गए हैं। बता दें कि इस स्पा सेंटर में 10 लड़की समेत 13 लोगों का स्टाफ है। इससे पहले भी पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर इससे पहले चलाए जा रहे स्पा सेंटर को बंद करवाया था।
सभी मौजूद लोग हुए फरार
दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जब पन्ना नाका के पास उमरी में यूनियन बैंक के ऊपर क्रिस्टीना स्पा सेंटर संचालित किया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, सपा सेंटर को खेरवा टोला का रहने वाला अंटू तिवारी नामक व्यक्ति चलाता है। जिसने बिल्डिंग के प्रवेश द्वार और ऊपर आने वाली सीढ़ी के ठीक सामने सीसीटीवी कैमरे लगवा रखा है, जिससे सेंट्रर में बैठे-बैठे वह पता लगा लेता है कि कौन आ रहा है और कौन जा रहा है। इसी का फायदा उठाते हुए सभी मौके से फरार हो गए।
तलाश जारी
मामले को लेकर सीएसपी महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही पुलिस की टीम वहां पहुंची, स्पा सेंटर के अंदर मौजूद लोगों ने कैमरे में पुलिस को देखकर सेंटर का दरवाजा बंद कर दिए और बगल वाली बिल्डिंग की छत के रास्ते वहां से भाग निकले। वहीं, पुलिस को अंदर जाने के लिए ग्लास डोर के लॉक को खुलवाया। फिलहाल, पुलिस ने स्पा सेंटर को लॉक करवा दिया है। साथ ही संचालक और मैनेजर की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

