सतना पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, पैसे की लेने-देन बनी हत्या की वजह

blindmurder accused arrested satna

सतना,पुष्पराज सिंह बघेल। सतना पुलिस (satna police) को एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। बीते दिनों अमरपाटन थाना अंतर्गत हुई अंधी हत्या (blind murder) का खुलासा सतना पुलिस (satna police) किया है । सतना एसपी (satna sp) ने आज  प्रेसवार्ता कर अंधी हत्या से पर्दा उठाया है। खुलासे में बताया गया कि पैसों का लेन देन हत्या (murder) की वजह बनी थी। मृतक युवक से पैसे के लेनदेन के चलते आरोपियों का मनमुटाव था, लिहाजा योजना बना कर तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

थाना पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपियों (accused) ने लाठी डंडे से सिर पर गंभीर चोट पहुंचाते हुये पीट पीट कर शिवभान नट की हत्या (murder) कर दी थी और  गुनाह पर पर्दा डालने का पूरा प्रयास किया था। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए घटना स्थल से कुछ दूर एक पुलिया में फेक दिया था। सतना पुलिस ने आज तीनों आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

दरअसल, बीते 26 सितंबर को अमरपाटन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित बछरा पुलिया के नीचे एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची तो तस्दीक पर पता चला कि खून से लतपत लाश मृतक 31वर्षीय शिवभान नट की है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने के चलते पुलिस ने मर्ग कायम कर  विवेचना शुरू कर दी थी।थाना प्रभारी मनोज सोनी व उनकी टीम द्वारा कई दिनों की मशक्कत के बाद आज आखिरकार आरोपी थाना पुलिस के हाथ लग गये।

कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर तीनों आरोपी पंकज पटेल, मनोज पटेल, छोटेलाल पटेल ने हत्या करना कबूल कर लिया और हत्या करने की वजह पैसे का लेनदेन कबूला है और हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडे भी बरामद किए गये है।आरोपियों के विरुद्ध IPC की धारा 302,201के तहत मामला कायम कर न्यायालय में पेश किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews