
Satna News : मध्य प्रदेश की सतना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जब पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 2 पिकअप वाहन और चुराई गई राई जब्त की गई है। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
दरअसल, मामला कोठी थाना क्षेत्र का है। जब 23 अक्टूबर की रात जागेश्वर वेयर हाउस का शटर तोड़कर 58 बोरी राई चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद फरियादी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। जिसपर पुलिस ने यह कार्रवाई की है और बड़ी सफलता पाई है।
मुखबिर से मिली सूचना
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। जिसके बाद कोठी-मझगवां मार्ग पर जागेश्वर वेयर हाउस में सेंध लगाकर चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान विनय, अजीत डोहर, गजेंद्र, सोनू कोल और अमरलाल कोल के रूप में की गई है।
पूछताछ जारी
पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने चोरी के बाद राई को सुनसान जगह पर छुपा दिया था, ताकि वह किसी के हाथ ना लगे। उन्होंने 58 बोरी राई को दूसरे बोरी में पलट कर 36 बोरी बनाएं, जिन्हें वह अलग-अलग वाहनों में लोड करके बेचने निकले थे। जिस पर कार्रवाई की गई।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

