सतना पुलिस ने मवेशियों से लोड वाहन किया जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर टोल प्लाजा का है। जब मवेशियों को लोड करके मिनी ट्रक से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। इस घटना के बाद से चेकिंग अभियान तेज और कड़ी कर दी गई है।
Satna News

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में नशे का कारोबार तेजी से अपने पैर पसार रहा है। शहरी क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती थी, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र से भी ऐसी खबरों ने तहलका मचा रखा है। पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद, तस्कर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवेशियों से लोड वाहन जब्त कर लिया है। साथ ही 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर टोल प्लाजा का है। जब मवेशियों को लोड करके मिनी ट्रक से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। इस घटना के बाद से चेकिंग अभियान तेज और कड़ी कर दी गई है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मिनी ट्रक में ठूस कर लोड किया गया है और सतना के रास्ते यूपी ले जाया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और टोल प्लाजा पर तलाशी तेज कर दी गई। इस दौरान ट्रक संख्या UP90 AT 6445 की तलाशी के दौरान 24 नग भैंस और 9 नग पड़वा समेत 33 मवेशी लोड पाए गए।

टीआई ने दी जानकारी

थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय ट्रक ड्राइवर कमलेश रैदास निवासी पनगरा थाना नरैनी जिला बांदा युपी, 36 वर्षीय नरेश कुमार प्रजापति निवासी बांधा पुरवा थाना कोतवाली नगर बांदा युपी और 22 वर्षीय शाहरुख खान निवासी टीकर थाना बिजयराघवगढ जिला कटनी के रुप में की गई है। फिलहाल, तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पूछताछ के दौरान तीनों वैधानिक दस्तावेज दिखाने में असर्मथ रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews