सतना- वैक्सीन लगवाने पर 51 हजार का पुरस्कार, लॉटरी से होगा फैसला

सतना- वैक्सीन लगवाने पर 51 हजार का पुरस्कार, लॉटरी से होगा फैसला

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। आम जनमानस को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने वाले हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में एक ओर जहां जनप्रतिनिधि एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं तो जिला प्रशासन भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। सतना जिले में भी कोविड वैक्सीन लगाने वालों के लिए मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने पुरस्कारों का ऐलान किया है।

इंदौर ने रचा देश में नया कीर्तिमान, स्वच्छता के बाद अब वैक्सीनेशन में नम्बर वन

उन्होंने घोषणा की कि 23 से 30 तारीख के बीच वैक्सीन लगवाने वालों के नामों की पर्ची निकाली जाएगी। लाटरी में पहला नाम निकलने वाले को 51 हजार, दूसरे को 21 हजार और तीसरे बेनीफिशरी को 11 हजार रुपए वही पर्ची में निकलने वाले चौथे नाम को 5 हजार की नकद राशि देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा विधायक ने 25 लोगों को 1-1 हजार और 25 महिलाओं को एक-एक कुकर बतौर पुरस्कार देने का भी ऐऐलान किया है। गौरतलब है कि इससे पहले मैहर से भाजपा विधायक ने सौ फीसदी टीकाकरण पर 3 ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख और मैहर नगर पालिका को 25 लाख रुपए देने की घोषणा कर चुके हैं।

[dgv_vimeo_video id=”565738479″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews