Satna Urban Body Result : BJP ने दर्ज की जीत, 24916 मतों से जीते योगेश ताम्रकार

Satna Urban Body Result : BJP ने दर्ज की जीत, 24916 मतों से जीते योगेश ताम्रकार

सतना,पुष्पराज सिंह बघेल। सतना नगर निगम महापौर (satna urban body result) पद पर बीजेपी (bjp) के योगेश ताम्रकार (Yogesh Tamrakar) को को जीत मिली है, उन्हें 24916 मतों से जीत मिली है। बता दें कि महापौर का चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहौल है, मतगणना स्थल के बाहर ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी की जा रही है, और लोग नाच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर महापौर का चुनाव जीतने वाले योगेश ताम्रकार ने कहा है कि वह सुंदर सतना, विकसित सतना और एक ऐसे शहर का निर्माण करेंगे जैसा कि स्थानीय जनता चाहती है।

[dgv_vimeo_video id=”730712594″]

यह भी पढ़े…MP College Admission : UGC के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश, UG प्रवेश के लिए एडवाइजरी पर बड़ी अपडेट, छात्रों को मिलेगा लाभ

चुनाव जीतने के बाद मतगणना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए योगेश ताम्रकार ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि नगर निगम कार्यालय में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी भी काम के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि जैसा शहर होना चाहिए जिस तरह की स्मार्ट सिटी की परिकल्पना की गई है मेरा प्रयास होगा कि मैं स्मार्ट सिटी की तरह शहर को विकसित करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि इसमें सभी का प्रयास आवश्यक है उन्होंने अपनी जीत के लिए सतना की जनता का आभार व्यक्त किया।

[dgv_vimeo_video id=”730712430″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews