Sex racket : धार्मिक नगरी चित्रकूट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियां गिरफ्तार

Sex racket : धार्मिक नगरी चित्रकूट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियां गिरफ्तार

Sex racket caught in Chitrakoot : धार्मिक नगरी चित्रकूट में इन दिनों ऐसी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं जो इस शहर की पहचान खत्म कर सकती है। पहले ये डकैतों की पनाहगाह के तौर पर जानी जाती थी और अब देह व्यापार का अड्डा भी बनती जा रही है। सेक्स रैकेट की सूचना मिलने पर नयागांव पुलिस ने रामदरबार होटल में हिकमत अमली पर छापा मारा और इसका भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे से देह व्यपार में लिप्त दो महिलाओं और होटल मैनेजर को हिरासत में लिया है। वहीं इन महिलाओं का दलाल फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।

भगवान राम की तपोस्थली और धार्मिक नगरी के तौर पर प्रसिद्ध चित्रकूट में अधर्म का राज कायम होता जा रहा है। यहां राम दरबार होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा। खबर की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने होटल में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान होटल के कमरे में दो महिलाओं को आपत्तिजनक की स्थिति में पाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं होटल के कमरे से सेक्स संबंधी सामग्रियों को भी जब्त किया गया है।

देह व्यापार को संरक्षण देने के आरोप में होटल मैनेजर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान महिलाओं का दलाल फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपियों और जब्त सामग्री को लेकर थाने पहुंची और देह व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम करते हुए उनकी गिरफ्तार की। आरोपियों से मिली जानकारी पर पुलिस दलाल और सेक्स रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पकड़ी गईं महिलाएं पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं, जो चित्रकूट आकर लंबे समय से देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। इन दिनों चित्रकूट के असरदार लोगों के संरक्षण में कई नामचीन होटलों में अधिकांशत: दूसरे प्रांतों की युवतियां सेक्स रैकेट चला रही हैं जोोकि चिंता का विषय है। एसडीओपी चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश भी जारी है।

सतना से फारुख कुरैशी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”830122952″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews