सीएम शिवराज का कमलनाथ दिग्विजय पर तंज, बोले- ये जय वीरू की नहीं ये तो श्याम और छेनू की जोड़ी है

MP Election 2023, CM Shivraj Singh Chauhan

MP Election 2023 : इस बार के विधानसभा चुनाव में नेता फ़िल्मी डायलोग, फिल्मों की प्रसिद्द जोड़ियों के नाम लेकर एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं, पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रही फिल्म शोले जी जय वीरू की जोड़ी के बीच अब एक और फ़िल्मी जोड़ी की एंट्री चुनाव में हो गई है, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अब कमलनाथ दिग्विजय की जोड़ी को फिल्म मेरे अपने की श्याम और छेनू की जोड़ी कह दिया है।

इंडी गठबंधन पर शिवराज ने साधा निशाना 

सतना पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात की, उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तो बनने के पहले ही बिखर गया है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा कि अब तो उन्होंने भी कह दिया कि कांग्रेस बाकी दलों की चिंता नहीं करती।

कांग्रेस नेताओं पर परिवार के बेटा बेटी को स्थापित करने के आरोप 

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने इससे पहले भी कांग्रेस की और परिवारों की चिंता की, सोनिया गांधी बेटा बेटी को स्थापित करने में लगी है और उसी परंपरा को कमलनाथ और दिग्विजय निभा रहे हैं, कमलनाथ अपने बेटे को स्थापित कर रहे हैं इस बार तो छिंदवाड़ा के टिकट भी एनाउंस किये पहले बेटा टिकट एनाउंस करेगा फिर कांग्रेस करेगी, दिग्विजय सिंह अपने बेटे को स्थापित करने में लगे है लेकिन परदे के पीछे कांग्रेस बिखर रही है।

शिवराज ने कमलनाथ दिग्विजय को बताया कहा श्याम और छेनू की जोड़ी 

मुख्यमंत्री ने कहा और अब दोनों को सफाई देनी पड़ रही है कि हम साथ साथ हैं,  कांग्रेस के नेता तो इन्हें जय वीरू की जोड़ी कहते हैं लेकिन ये वो वो जोड़ी नहीं हैं, एक फिल्म आई थी “मेरे अपने” जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी थी जो अपने अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे, ये दोनों भी वही हैं।

भाजपा का आरोप कांग्रेस ने विंध्य को पिछड़ा रखने का पाप किया 

शिवराज ने कहा कि ये बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती, उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ये विंध्य गए थे,  उसके बाद इन्होंने क्या दिया? जबकि विंध्य ने इन्हें बहुत कुछ दिया, शिवराज ने कहा कि विकास की द्रष्टि से विंध्य को पिछड़ा करने का पाप किसी ने किया है तो वो कांग्रेस ने किया, मैं ये दावे से कह सकता हूँ कि विंध्य में जो भी विकास किया है भाजपा सरकार ने किया, हम हिसाब देने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश बीमारी और पिछड़े राज्य की श्रेणी से निकलकर विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी राज्य है और यही बात कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही, मुझे काम गिनाने की जरुरत नहीं है सतना, रीवा सहित विंध्य के सभी क्षेत्रों में विकास जमीन पर दिख रहा है और जनता इसे देख रही है मुझे विश्वास है कि विंध्य की जनता का आशीर्वाद भाजपा को जरुर मिलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews