सतना में नगर निगम की टीम से भिड़े फुटपाथी दुकानदार, गाड़ी से उतार ले गए जब्त किया सामान

सतना में नगर निगम की टीम से भिड़े फुटपाथी दुकानदार, गाड़ी से उतार ले गए जब्त किया सामान

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के साथ फुटपाथियों ने जमकर हंगामा किया। जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। दरअसल, नगर निगम की अपनी गाड़ी सहित शहर को कब्जामुक्त करने गए थे। इसी बीच इस बात से नाराज फुटपाथियों ने उनके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने गाड़ी से जब्तशुदा सामान भी उतार ले गए। इस दौरान निगम कर्मियों को डंडे भी लहराने पड़े।

विवाद

कोलगवां शहर में नगर निगम के वाहनों में लोड जब्तशुदा सामान को फुटपाथियों ने जबरदस्ती उतार लिया। इससे विवाद हुआ जिसमें कोलगवां पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत हुआ। इस घटना से स्पष्ट होता है कि फुटपाथों को खाली रखने का महत्व और उन्हें सड़कों पर गाड़ियों और सामान को रखने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

ट्रैफिक भी अवरुद्ध

बता दें कि सड़क को फुटपाथी दुकानदारों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने टाउन हॉल के बाजू के मैदान में ठेले और अस्थायी दुकानें लगाने की व्यवस्था कराई है। बावजूद इसके फुटपाथी दुकानदार इस व्यस्ततम मार्ग पर ही दुकानें सजा लेते हैं। बस स्टैंड भी यहीं होने के कारण फुटपाथी दुकानों के कारण यहां ट्रैफिक भी अवरुद्ध होता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews