मैहर उपजेल में हत्या के आरोपी से जेल के बाहर लगवाई जा रही झाड़ू, देखिये वीडियो

मैहर उपजेल में हत्या के आरोपी से जेल के बाहर लगवाई जा रही झाड़ू, देखिये वीडियो

सतना, डेस्क रिपोर्ट। दतिया उपजेल में हत्या के आरोपी द्वारा खुलेआम जन्मदिन के जश्न मनाने का वीडियो अभी चर्चाओं में ही था कि मैहर उपजेल को लेकर भी खबर सामने आ रही है। यहां भी गंभीर अपराधों के लिए कैद आरोपियों से जेल के बाहर कई तरह के काम करवाए जा रहे हैं।

मैहर उपजेल में हत्या की धारा 302 के तहत बंदी फूलसिंह को जेल के बाहर सड़क पर झाड़ू लगाते देखा जा सकता है। इसी के साथ फूलसिंह और एक अन्य आरोपी रमेश सिंह को जेल की बाउंड्रीवॉल के बाहर लाकर कई काम कराए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार असिस्टेंट जेलर रामजी त्रिपाठी की जानकारी में ये सब हो रहा है। ये कैदी खुलेआम सीढ़ी पर चढ़कर कभी बिजली की लाइन ठीक करते नजर आते हैं तो कभी झाड़ू लगाते हुए। इस तरह गंभीर अपराधों के लिए बंद कैदियों को बाहर लाकर जेल प्रशासन खुद नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews