
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना में अजीबों-गरीब मामला सामने आया है, जहां बहु से परेशान होकर ससुर ने आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानें क्या है पूरा मामला…
मायके वाले ने जेल भेजने की दी धमकी
दरअसल, मामला सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सुहिली गावं का है। जहां 60 साल के रामदास कुशवाहा ने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपने बहु-बेटे के साथ रहता था और किसानी करता था। उसकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है। वहीं, बहु और मृतक किसान के बीच अक्सर ही लड़ाई होती थी। केवल इतना ही नहीं, बहु के मायके वाले उसे जेल भेजने की धमकी दी थी और उनसे विवाद भी किया करते थे।
बहू ने 4-5 दिनों से नहीं दिया खाना
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 4-5 दिनों से उसकी बहू ने उसे खाना भी नहीं दिया था, जिससे परेशान होकर सुसर रामदास ने खुदकुशी करने का इरादा जाहिर किया था, जिसके बाद उनलोगों ने मृतक को समझाया भी था कि कुछ भी हो जाए ऐसा गलत कदम ना उठाए लेकिन आखिरकार रविवार को उसने यह आत्मघाती कदम उठा ही लिया। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है। ग्रामीणों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

